हिसार | माेती बाजार हनुमान मंदिर में पहले नवरात्र पर रविवार काे मां भगवती, मां काली, मां दुर्गा एवं मां संतोषी के दरबार में 501 अखण्ड ज्योतें प्रज्जवलित की गईं। मंदिर के महासचिव सज्जन सिंगल ने बताया कि अखण्ड ज्योत पर्व के संयोजक संजीव शर्मा व उनके सहयोगी सुदेश सोनी, अनूप गुप्ता, विनोद बंसल के अलावा महेन्द्र बंसल, अमित गुप्ता, श्यामसुंदर, श्यामस्वरूप मित्तल, श्यामबिहारी सिंगल, अनिल जिंदल मौजूद थे।
Source: Dainik Bhaskar September 30, 2019 02:17 UTC